छत्तीसगढ

North Bastar Kanker : सामाजिक -आर्थिक सर्वेक्षण का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर, 07 अप्रैल। North Bastar Kanker : राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में 01 अप्रैल से सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रगणक एवं सुपरवाईजरों की नियुक्ति  की गई है। जिले के कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज कोयलीबेडा एवं दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के विभिन्न गांवों का दौरा कर सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया एवं प्रगणकों को त्रुटि रहित कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने पखांजूर विकासखण्ड के ग्राम कुरेनार, आशुतोष नगर, पानावाल, विष्णुपुर तथा दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के मेड़ो, कोदापाखा एवं भण्डाडिगी में प्रगणकों द्वारा किये जा रहें साजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम कुरेनार में प्रगणक रेवती शोरी एवं अनिल सिन्हा के द्वारा निरगुराम मण्डावी के घर में सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि कुरेनार में 165  परिवारों का सर्वेक्षण किया जाना है, जिसमें  से 40 परिवारों का सर्वेक्षण कार्य किया जा चुका है, आज 10 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया है। पी.व्ही-102 आशुतोषनगर में प्रगणक अमल कुमार बढ़ई एवं अपराजिता मण्डल के द्वारा परिवारों का सर्वेक्षण किया जा रहा है, उनके द्वारा मौके पर श्रीमती अरूणा मण्डल के घर सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि गांव के 155 परिवारों का सर्वेक्षण किया जाना है, जिसमें से 08 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया है। इसके अलावा दीपनगर में 104 परिवारों का सर्वेक्षण किया जाना है, जिसमें से 63 परिवारों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। ग्राम पानावार में प्रगणक ओमप्रकाश खटकर द्वारा तथा ग्राम विष्णुपुर में अजय प्रकाश मिंज एवं चंपा घोष के द्वारा सर्वेक्षण किया जा रहा था। पानावार में 317 परिवार और विष्णुपुर में 423 परिवारों का सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी प्रगणकों को त्रुटि रहित सर्वेक्षण करने का निर्देश देते हुए समय-सीमा में कार्य को संपादित करने के निर्देश दिये।

दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम मेंड़ो, कोदापाखा और भण्डाडिगी में किये जा रहे सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का भी कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा निरीक्षण किया गया। प्रगणक संतोष रावटे एवं उर्मिला धनेलिया  द्वारा ग्राम मेंड़ों में सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा था, उन्होंने बताया कि गांव के 322 परिवारो का सर्वेक्षण किया जाना है, जिसमें से 65 परिवारों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। ग्राम कोदापाखा में प्रगणक रज्जू राम दर्रो एवं मनारो मण्डावी के द्वारा सोमा पोटाई के घर सर्वेक्षण का कार्य किया जा  रहा था, उन्होंने बताया कि गांव के 231 परिवारों का सर्वेक्षण किया जाना है, जिसमें से 100 परिवारों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। भण्डारडिगी में प्रगणक मैनूराम मण्डावी एवं खिलेश्वरी टांडिया के द्वारा 204 परिवारों का सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है, जिसमें 72 परिवारों का सर्वेक्षण होने की जानकारी दी गई। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने सभी प्रगणकों को त्रुटि रहित कार्य करने तथा समय सीमा के भीतर सर्वेक्षण कार्य को पूरा करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान भानुप्रतापपुर के एसडीएम प्रतीक जैन एवं पखांजूर एस.डी.एम. मनीष साहू, पखांजूर तहसीलदार कुलदीप ठाकुर, जनपद सीईओ आशीष डे, खंड शिक्षा अधिकारी के.आर.सिन्हा तथा जनपद सीईओ दुर्गूकोंदल विजय नारायण तिवारी भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button