छत्तीसगढराज्य

Paddy Purchase Center : कोरबा जिले में 2 नए धान खरीदी केंद्र को मिली स्वीकृति

कोरबा, 14 नवंबर। Paddy Purchase Center : किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने जिले में दो नए धान खरीदी केंद्रों को स्वीकृति दी है। इसके अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत तानाखार धान खरीदी केंद्र और पाली विकासखंड अंतर्गत बोईदा धान खरीदी केंद्र शामिल हैं।

नए धान खरीदी केंद्र तानाखार और बोईदा 

नए धान खरीदी केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों को धान (Paddy Purchase Center) बेचने में सहूलियत होगी। साथ ही किसानों को अपना धान समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए दूर नही जाना पड़ेगा। कलेक्टर संजीव झा ने किसानों को नए खरीदी केंद्रों से लाभान्वित करने के लिए केंद्रों के निकटस्थ ग्रामों का निर्धारण और लाभान्वित होने वाले किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी एस के जोशी ने बताया कि वर्तमान में जिले में 41 समितियों के अंतर्गत 55 धान खरीदी केंद्र हैं। इसके अतिरिक्त अब जिले में दो नए धान खरीदी केंद्र को शासन से स्वीकृति मिल गई है। जिले में अब धान खरीदी केंद्रों की संख्या 57 हो गई है।

मोबाइल ऐप से धान विक्रय के लिए मिले टोकन

जोशी ने कहा कि जिले के लिए नए धान खरीदी का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया था। जिसमें से दो नए केंद्रों को स्वीकृति मिली है। आगामी दिनों में कुछ अन्य खरीदी केंद्रों को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नए धान खरीदी केंद्र खोलने से किसानों को और भी अधिक सुविधा होगी। कोरबा जिले में 1 नवंबर से धान खरीदी जारी है। फसल कटाई में तेजी के साथ ही अब धान बेचने के लिए खरीदी केंद्रों में किसानों की संख्या भी बढ़ने लगी है।

वही धान खरीदी केंद्रों में भी किसानों (Paddy Purchase Center) की सुविधा का पर्याप्त ध्यान रखा जा रहा है। किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप से धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इसे किसानों को धान बेचने में काफी सुविधा मिल रही है। किसान नई व्यवस्था से आसानी धान का विक्रय कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button