राष्ट्रीयव्यापार

Petrol Price Update : राहतभरा एक और मंगलवार, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली, 30 अगस्त। Petrol Price Update :अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम एक बार फिर 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इसके बावजूद हरितालिका तीज को लेकर आया यह मंगलवार राहत भरा है। पेट्रोलियम कंपनियों ने सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल नए रेट जारी कर दी हैं। मेघालय और महाराष्ट्र को छोड़ राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों में लगातार 101वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।आज घर से निकलने से पहले अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के रेट जरूर चेक कर लें कि सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल कहां बिक रहा है और आपके शहर में क्या हैं रेट?

बता दें मेघालय सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बढ़ा दिया है, जिससे मेघालय के बिरनीहाट में पेट्रोल की दर अब 95.1 रुपये प्रति लीटर और शिलांग में 96.83 रुपये होगी। बिरनीहाट में डीजल की कीमत 83.5 रुपये प्रति लीटर और शिलांग में 84.72 रुपये होगी आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्रमश: 1.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

सबसे महंगा ईंधन श्रीगंगानगर में 

महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल (Petrol Price Update 🙂 पर वैट कम होने के बाद अब देश में सबसे महंगा ईंधन राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। इससे पहले महाराष्ट्र के परभणी में सबसे महंगा पेट्रोल मिलता था। श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है। बता दें  पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।

शहर का नाम    पेट्रोल रुपये/लीटर    डीजल रुपये/लीटर

  • आगरा    96.35    89.52
  • लखनऊ    96.57    89.76
  • पोर्ट ब्लेयर    84.1    79.74
  • देहरादून    95.26    90.28    
  • चेन्नई    102.63    94.24
  • बेंगलुरु    101.94    87.89
  • कोलकाता    106.03    92.76
  • दिल्ली    96.72    89.62
  • अहमदाबाद    96.42    92. 17
  • चंडीगढ़    96.2    84.26
  • मुंबई    106.31    94.27
  • भोपाल    108.65    93.9
  • धनबाद    99.99    94.78    
  • फरीदाबाद    97.45    90.31    
  • गंगटोक    102.50    89.70    
  • गाजियाबाद    96.50    89.68    
  • गोरखपुर    96.76    89.94  
  • श्रीगंगानगर    113.49    98.24
  • परभणी    109.37    95.77\
  • जयपुर    108.48    93.72
  • रांची    99.84    94.65
  • पटना    107.24    94.04

सबसे सस्ता पेट्रोल 
पोर्ट ब्लेयर  में  84.1    
सबसे सस्ता डीजल
पोर्ट ब्लेयर में 79.74
सबसे महंगा पेट्रोल
श्रीगंगानगर  में  113.49    
सबसे महंगा डीजल
श्रीगंगानगर  में 98.24

ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button