राष्ट्रीय

Plane Crash in China : 132 पैसेंजर्स ले जा रहा प्लेन क्रैश, कई मौतों की आशंका

बीजिंग, रायटर्स। Plane Crash in China : चीन के गुवांग्शी में सोमवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। 132 पैसेंजर्स को ले जा रहा चाइना ईस्टर्न पैसेंजर एयरलाइंस का विमान गुवांग्शी की पहाड़ियों में क्रैश हो गया। इनमें 123 यात्री और 9 क्रू मेम्बर्स शामिल थे। जिस पहाड़ी पर यह विमान क्रैश हुआ है, वहां की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें दिखाई दे रहा है कि विमान क्रैश होने के बाद वहां के जंगल में आग लग गई।

इस हादसे में कितने यात्री मारे गए हैं, यह जानकारी (Plane Crash in China) अभी सामने नहीं आई हैं। हादसे की तस्वीरें देखकर लग रहा है कि कई यात्रियों के मारे जाने आशंका जाहिर की जा रही है।

दोपहर 2.22 बजे हुआ था संपर्क

फ्लाइट रडार 24 के मुताबिक, 6 साल पुराने बोइंग 737 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। विमान ने कुनमिंग से दोपहर 1.11 बजे ग्वांगझू के लिए उड़ान भरी थी। दोपहर 2.22 बजे के बाद विमान का पता नहीं चल सका। आखिरी में मिले डेटा के मुताबिक, विमान 376 नाट की स्पीड पर 3,225 फीट की ऊंचाई पर था। विमान को दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर लैंड करना था।

लैंडिंग से 43 मिनट पहले टूटा विमान का संपर्क

चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुतािबक, फ्लाइट MU 5735 ने दोपहर सवा एक बजे कुनमिंग चांगशुई एयरपोर्ट से उड़ा भरी थी। ये फ्लाइट 3 बजे गुआंगझोऊ तक पहुंचनी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन दो मिनट से भी कम समय में 30,000 फीट नीचे गिर गया।

उड़ान भरने (Plane Crash in China) के 71 मिनट बाद ये प्लेन हादसे का शिकार हो गया। लैंड करने से 43 मिनट पहले विमान का संपर्क ATC से टूट गया था। यात्रियों को ले जा रहा विमान बोइंग 737 है। बोइंग साढ़े छह साल से एयरलाइंस में ऑपरेट हो रहा था। हादसे के बारे में चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का बयान नहीं आया है। इस मॉडल के विमान पहले भी कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं।

रेस्क्यू अभियान शुरू

हादसे की खबर के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button