राष्ट्रीय

Presidential Election : सुबह 10 बजे शुरू होगा राष्ट्रपति चुनाव में मतदान, क्रॉस वोटिंग पर दल सतर्क

नई दिल्ली, 18 जुलाई। Presidential Election : भारत के 15वें राष्ट्रपति का चुनाव सोमवार को होने जा रहे हैं। देश के 4 हजार से ज्यादा सांसद और विधायक सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाएंगे। एक ओर जहां NDA की तरफ से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मैदान में हैं। वहीं, विपक्ष के साझा उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा हैं। इधर, सोमवार से संसद का मानसून सत्र भी शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान जमकर हंगामे के आसार हैं।

दार्जिलिंग से भाजपा विधायक नीरज तमांग जिंबा ने कहा, ‘यह केवल औपचारिकता है। वह पहले ही जीत चुकी हैं। आंकड़े कहते हैं कि द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। यह खुशी का मौका है। हर जगह से समर्थन मिल रहा है। यह ऐतिहासिक है।’

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (Presidential Election) के विधायक राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के लिए निकल चुके हैं। सोमवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।

द्रौपदी मुर्मू पर यशवंत सिन्हा का जुबानी हमला

भाषा के अनुसार, राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति चुनाव की पूर्व संध्या पर रविवार को प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अगर वह चुनी जाती हैं, तो वह ‘मूक, अदृढ और रबर-स्टाम्प राष्ट्रपति’ बनेंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता सिन्हा ने देश भर के सांसदों और विधायकों से ‘संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और भारत को बचाने’ में मदद करने के लिए पार्टी-संबद्धता की परवाह किए बिना उन्हें वोट देने की जोरदार अपील की। उन्होंने भाजपा सांसदों से कहा, ‘यह चुनाव आपके लिए भाजपा में बहुत जरूरी सुधार लाने का आखिरी मौका है।’

कैसे होता है राष्ट्रपति का चुनाव?

भारत में राष्ट्रपति का चुनाव इलेक्टोरल कॉलेज सिस्टम के जरिए होता है, जिसमें सांसद और विधायक मतदान करते हैं। चुनाव आयोग की देखरेख में यह पूरी प्रक्रिया होती है। अब सवाल कि क्या होता है इलेक्टोरल कॉलेज? यह ऊपरी और निचले सदन के चुने हुए सदस्यों से मिलकर बनता है। आंकड़ों के लिहाज से बात करें, तो इस चुनाव में 4 हजार 896 मतदाता होंगे। इनमें 543 लोकसभा और 233 राज्यसभा सांसद, सभी राज्यों के 4 हजार 120 विधायक शामिल हैं। 

यशवंत के लिए वोट देंगे ये सियासी दल

विपक्ष के साझा उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ मैदान में हैं। कांग्रेस, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, सीपीआई (एम), अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM), राष्ट्रीय जनता दल, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी उनका समर्थन करने जा रही हैं। 

द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में कौन?

शिवसेना, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक (Presidential Election) की बीजू जनता दल, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड, शिरोमणि अकाली दल, मायावती की बहुजन समाज पार्टी, AIADMK, टीडीपी, वाईएसआरसीपी और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button