जुर्म

Raipur Sex Racket : हाई प्रोफाइल खुलासा, होटल हयात से 11 लड़कियां गिरफ्तार

रायपुर, 25 जुलाई। Raipur Sex Racket : रायपुर पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है इसमें अलग-अलग राज्यों से रायपुर पहुंची कॉल गर्ल्स गिरफ्तार हुई हैं। पुलिस के मुताबिक राजधानी की एक पॉश होटल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।

यह कार्रवाई तेलीबांधा थाना पुलिस ने की। उन्होंने एंटी क्राइम यूनिट के जवानों के साथ मिलकर होटल हयात में छापा मारा। अलग-अलग कमरों से 11 लड़कियां गिरफ्तार की गईं। पुलिस के मुताबिक पकड़ाई लड़कियां हरियाणा, दिल्ली, बेंगलुरु, गुजरात, कोलकाता और नेपाल से रायपुर पहुंची थीं। होटल के कर्मचारियों को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

इस मामले में एक दलाल को भी पकड़ा गया है जो लड़कियों के लिए ग्राहक (Raipur Sex Racket) तलाश रहा था। पुलिस इस रैकेट से जुड़े तमाम लोगों का पता लगा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button