जुर्म

Rape Accused : विचाराधीन कैदी 22 दिन बाद गरियाबंद बस स्टैंड से गिरफ्तार

राजिम/गरियाबंद, 30 जून। Rape Accused : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के जिला अस्पताल से फरार हुए विचाराधीन कैदी को पुलिस ने गरियाबंद से गिरफ्तार कर लिया। कैदी बस स्टैंड पर घूमते हुए पकड़ा गया। वह करीब 22 दिन बाद प्रहरी को चकमा देकर भाग निकला था। कैदी दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत विचाराधीन है। मामला सामने आने के बाद प्रहरी को निलंबित कर दिया गया था। फिलहाल गरियाबंद पुलिस ने उसे जांजगीर पुलिस को सौंप दिया है।

24 मई को पॉक्सो एक्ट में किया था गिरफ्तार

दरअसल, बिलासपुर के देवरीखुर्द (Rape Accused) निवासी दुर्गा प्रसाद साहू को जांजगीर की मुलमुला थाना पुलिस ने 24 मई को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया। यहां 7 जून को दुर्गा प्रसाद ने सीने में दर्द की शिकायत की, इस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। यहां उसे जनरल वार्ड में रखा गया था। देर रात करीब 12 बजे बंदी दुर्गा प्रसाद ने प्रहरी सोनू साहू को झांसा दिया।

हथकड़ी से हाथ निकाला और भाग निकला

कैदी दुर्गा ने प्रहरी सोनू साहू से कहा कि उसे हथकड़ी चुभ रही है, थोड़ी ढीली कर दे। काफी अनुरोध पर प्रहरी ने हथकड़ी ढीली कर दी। इसके बाद दुर्गा प्रसाद ने (Rape Accused) प्रहरी सोनू साहू से दवाई खाने के लिए पानी लाने की गुजारिश की। प्रहरी पानी लाने गया, इसी बीच मौका देखकर बंदी दुर्गा प्रसाद हथकड़ी से हाथ बाहर निकाला और भाग निकला। बताया जा रहा है कि वहां भर्ती अन्य लोगों ने उसे मना भी किया, पर वह नहीं माना और फरार हो गया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button