राष्ट्रीय

रविवार को होगा अरुण जेटली का अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार दोपहर दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। दोपहर बाद उनकी पार्थिव देह उनके निवास पर ले जायी गई। रविवार को सुबह 10 बजे उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शनों के लिए भाजपा मुख्यालय ले जायी जायेगी। दोपहर बाद 2 बजे निगम बोधघाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। अनंत कुमार, मनोहर पर्रिकर, सुषमा स्वराज के बाद अब जेटली के निधन से भाजपा को गहरा आघात पहुंचा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जेटली के निधन की सूचना मिलने पर कहा कि उन्होंने अपना बेहतरीन दोस्त खो दिया। गौरतलब है कि अटल युग से ही भाजपा के महत्वपूर्ण फैसलों में अहम भूमिका निभाने वाले जेटली ने गोधरा काण्ड के बाद के हालात में नरेंद्र मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री बने रहने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। अमित शाह के लिए भी उन्होंने हर तरह से सहयोग किया। जेटली के निधन की खबर मिलने पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह उनके निवास पर पहुंचे। भाजपा के साथ ही सभी दलों के नेताओं ने जेटली के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button