मध्यप्रदेश

Rewa Bus Accident : नींद में ही ‘मौत की नींद’ सो गए मुसाफिर, 15 की गई है जान

रीवा22 अक्टूबर। Rewa Bus Accident : मध्य प्रदेश के रीवा के पार बस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। 40 लोग घायल हुए हैं।

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यूपी पासिंग बस हैदाराबाद से गोरखपुर जा रही थी। हादसे के वक्त कई मुसाफिर नींद में थे, जो हमेशा के लिए नींद में चले गए। चूंकि बस पीछे से ट्रॉले से टकराई थी तो कैबिन में बैठे लोग बुरी तरह इसमें फंस गए। उनकों निकालने के (Rewa Bus Accident) लिए पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी। 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यूपी पासिंग बस हैदाराबाद से गोरखपुर जा रही थी। तभी रात करीब 11.30 बजे  बस ट्रॉले से टकरा गई। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही सीधे ट्रॉले में जा घुसी। बस में सभी श्रमिक सवार थे, जो दीपावली मनाने अपने घर जा रहे थे। 

इलाके के सीएमओ ने बताया है कि घायल यात्रियों को उपचार (Rewa Bus Accident) कराकर रात में 2 बसों में प्रयागराज भेजा गया है। मप्र के रीवा मेडिकल कॉलेज में गंभीर रूप से घायल यात्रियों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। रीवा जिला प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button