व्यापार

Sensex Opening Bell : भारतीय बाजार मजबूती के साथ खुला

नई दिल्ली, 8 सितंबर। Sensex Opening Bell : भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को मजबूती के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स में 400 से 467 अकों तेजी दिखी। निफ्टी भी 127 अंकों की उछाल के खुला। फिलहाल सेंसेक्स 59,496.57 तो निफ्टी 17758.85 अंकों पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में गुरुवार (08 सितंबर 2022) को सेंसेक्स के सभी 30 स्टॉक हरे निशान में हैं। वहीं, निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। अब तक के कारोबार में एशियन पेंट्स सेंसेक्स का टॉप गेनर है।

अमेरिकी बाजार बुधवार को शानदार तेजी के साथ दिन की ऊंचाई के करीब बंद हुए।इस दौरान डाऊ 435 अंक उछला। नैस्डेक सात दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगाकर ढाई सौ अंक की तेजी के साथ 11792 के लेवल पर पहुंच गया। एशियाई बाजारों में एसजीएक्स निफ्टी सौ अंकों की तेजी के साथ 17700 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं निक्केई में एक प्रतिशत तो कोप्सी में आधे प्रतिशत की तेजी दिख रही है। विदेशी बाजार चाल देखकर भारतीय बाजार के गुरुवार को बढ़िया प्रदर्शन करने की उम्मीद बढ़ी है।

इससे पहले भारतीय बाजार बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट (Sensex Opening Bell) के साथ बंद हुए थे। महंगाई और ब्याज दरों की चिंता बढ़ने बाजार में बैंकिंग, ऑटो और वित्तीय सेवाओं जैसी कंपनियों से जुड़े शेयरों पर दबाव बनता दिखा। इस दौरान सेंसेक्स 168 अंक लुढककर 59,029 अंक तो निफ्टी 31 अंक फिसलकर 17624 अंकों के लेवल पर बंद हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button