मनोरंजन

Shaan Birthday: 4 साल की उम्र में शान ने शुरू कर दिया था गाना, जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी ये खास बातें

नई दिल्ली, 30 सितंबर। हिंदी सिनेमा और संगीत के मशहूर गायक शान का जन्म 30 सितंबर 1972 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। शान बंगाली परिवार से संबंध रखते हैं। उनका पूरा नाम शांतनु मुखर्जी है। वह हिंदी संगीत के टैलेंटेड गायकों में से एक हैं। शान अब तक के अपने पूरे करियर में हिंदी, बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलूगु, कन्नड़, नेपाली, ओरिया, पंजाबी और मलयालम सहित कई भाषाओं में गाने गाकर संगीत प्रेमियों के दिलों को जीता है।

शान के दादा एक मशहूर गीतकार जहर मुखर्जी थे। वहीं उनके पिता स्वर्गीय मानस मुखर्जी एक संगीत निर्देशक थे और उनकी बहन सागरिका भी एक गायिका हैं। घर में शुरू से संगीत का माहौल होने के कारण शान का बचपन से ही संगीत की तरफ रुझान रहा था। उन्होंने मजह 4 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया है। शुरुआत में शान विज्ञापनों के लिए जिंगल गाते थे। बॉलीवुड में उन्होंने 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी।

शान और उनकी बहन सागरिका ने पहली बार एक म्यूजिक कंपनी के लिए गाने गाए। इनमें कुछ रीमिक्स गाने भी शामिल हैं। बहन के साथ शान की यह एलबम हिट साबित हुई, लेकिन वह अपनी एलबम लव-ऑलॉजी से काफी चर्चा में आने लगे। शान को असली पहचान उनके लिखे गाने ‘भूल जा’ और ‘तन्हा दिल’ से मिली थी। उनके यह दोनों गानें 1999 में रिलीज हुए थे। इसके बाद शान ने कभी पूछे मुड़कर नहीं देखा।

शान ने आशोका, कल हो न हो, फना, जव वी मेट, तारे जमीन पर, थ्री इडियट्स, ओम शांति ओम, हे बेबी, हमको दीवाना कर गए, सिंह इज ब्लिंग, तेरे नाम और टोटल धमाल सहित कई फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। इन सभी फिल्मों में शान ने अपनी खूबसूरत आवाज से दर्शकों के दिलों को हमेशा जीता है। शान ने अपने करियर में ‘सा रे गा मा पा’, ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प’, ‘स्टार वॉइस ऑफ इंडिया’ और ‘स्टार वॉइस ऑफ इंडिया 2’ जैसे शो भी होस्ट किए हैं।

शान के पिता का देहांत तभी हो गया था जब वो महज 13 साल के थे। इसके बाद शान की मां ने परिवार का पालन-पोषण किया। शान की बड़ी बहन भी एक गायिका हैं। शान की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 18 नवंबर 2000 को सिंगर, एंटरप्रेन्योर और एक्स फ्लाइट अटेंडेंट राधिका मुखर्जी से शादी की है। उनके दो बेटे हैं सोहम, जो एक रैपर हैं और शुभ, जो एक भारतीय गायक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button