छत्तीसगढराज्य

Sonia Gandhi Jansampark Yatra : विधायक विकास उपाध्याय कर रहे हैं निवासियों की समस्याओं का समाधान

रायपुर, 19 अगस्त। Sonia Gandhi Jansampark Yatra : रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय अपने विधानसभा के क्षेत्रवासियो की समस्याओं को सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से सुलझा रहे है, इसी कड़ी मे आज विधायक विकास उपाध्याय बिना पूर्व में किसी को जानकारी दिए वार्डो का औचक यात्रा कर तिलक नगर वार्ड क्रमांक 18 और माधवराव सप्रे वॉर्ड क्रमांक 69 पहुँचे।

तिलक नगर वार्ड क्रमांक 18 मे यात्रा के दौरान विधायक (Sonia Gandhi Jansampark Yatra) विकास उपाध्याय के साथ वरिष्ठ पार्षद श्रीकुमार मेनन, अन्नूराम साहू, सुंदर जोगी व निगम के अधिकारी उपस्थित हुये, विधायक महोदय ने तिलक नगर वार्ड के नागरिकों की समस्याओ को सुनकर उनका निराकरण भी करवाया।

माधवराव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 मे विधायक महोदय ने जनता की मांगो के अनुरूप उनकी सुविधाओं हेतु विकास कार्यों का भूमिपूजन किया एवं वार्ड के महिलाओ और वरिष्ठजनो से मूलभूत सुविधाओं मे कोई कमी ना रहे इसके बारे में भी चर्चा की।

सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा के माध्यम से विधायक विकास उपाध्याय अपने क्षेत्र की जनता से सीधे मुलाकात कर रहे है विधायक विकास उपाध्याय सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा में अपने क्षेत्र की जनता से खुद मिलने जा रहे है उनके साथ बैठ कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुन कर , उनकी समस्याओं के निवारण के लिए निगम के अधिकारियों को निर्देश भी दे रहे है

सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा का मुख्य (Sonia Gandhi Jansampark Yatra) उद्देश्य यह भी है कि जो लोग विधायक से आसानी से मिल नही पाते उनसे विधायक जी का सीधा संवाद हो और उनकी मूलभूत समस्याओं का त्वरित निराकरण हो ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button