छत्तीसगढ

Sukma Breaking : सुकमा से सटे जिले में भीषण सड़क हादसा…6 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

सुकमा, 22 नवंबर। Sukma Breaking : सुकमा जिले से सटे आंध्र प्रदेश के चित्तरू जिले से बड़ी खबर आ रही है। भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी है। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के बताये जा रहे हैं। हालांकि इस मामले में अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा है। हादसा सीमावर्ती प्रदेश आंध्रप्रदेश के अल्लूरी जिले के चिंतूर की बतायी जा रही है। ये हादसा बोडुगुडेम, चिंटूर मंडल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुईहै।

जानकारी के मुताबिक एक लॉरी और मिनी वैन (Sukma Breaking) में भीषण टक्कर हो गयी। हादसे में वैन में सवार छह लोगों की मौत हो गयी। तीन लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button