छत्तीसगढ

जयसिंह अग्रवाल ने फिर से दिखाई अपनी ताकत, सख्याबल कम फिर भी जमाया कब्जा

कोरबा। कोरबा महापौर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर प्रसाद जी को 34 वोटों से बहुमत द्वारा चुना गया है | कोरबा निगम चुनाव में भाजपा के 31, कांग्रेस के 26 तथा अन्य के 10 सीटें थी उसके बावजूद जयसिंह अग्रवाल जी के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस पुनः महापौर चुनाव में विजय प्राप्त करने में सफल रही तथा भाजपा को बढ़त के बावजूत हार का सामना करना पड़ा | नवनियुक्त महापौर राजकिशोर तथा अन्य पार्षदों ने इसका श्रेय जयसिंघ अग्रवाल को देते हुए उन्हें बधाई दी तथा धन्यवाद् प्रेषित किया | राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का राजनैतिक अनुभव और रणनीतिक ज्ञान पिछले विधानसभा, लोकसभा के बाद अब निगम चुनाव में भी कारगर साबित हुआ तथा कांग्रेस ने 34 के बहुमत आंकड़े को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की| आम चुनाव भाजपा के 31 पार्षदों के विरुद्ध कांग्रेस 26 मात्रा पार्षदों के आंकड़े के साथ संकट में नज़र आ रही थी परन्तु एक बार पुनः जयसिंह जी संकटमोचन बन कर कांग्रेस को महापौर पद पर काबिज़ कराने में सफल रहे | प्रतिद्वंदी भाजपा की सुश्री रितु चैरसिया को 33 वोट मिले इस प्रकार से राजकिकशोर प्रसाद को एक वोट की बढ़त से विजय श्री हासिल हुई।उल्लेखनीय है कि राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जी को जिन जिलों का प्रभार सौपा गया था वहां पर उनकी कुशल राजनैतिक रणनीति, दीर्घ अनुभव और कौशल का ही परिणाम है कि बल संख्या कम होते हुए भी अन्य पार्षदों का समर्थन हासिल करने में उन्हें सफलता मिली और कांग्रेस का परचम लहराने में उन्हें कामयाबी मिली। कोरबा में महापौर के बाद अब सभी 10 जगहों पर प्रदेश में कांग्रेस के महापौर है जो की छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार हो रहा है की किसी पार्टी की पहली बार सभी स्थानों पर महापौर चुने गएँ है | ज्ञात हो की पिछले लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ में सिर्फ 2 जगहों पर कांग्रेस के संसद चुने गए थे उसमें से 1 कोरबा में कांग्रेस की विजय हुई थी तथा उसमें जयसिंह अग्रवाल जी का महत्वपूर्ण भूमिका रही | कोरबा कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल द्वारा चुनाव परिणाम घोषित किए जाने के साथ ही समस्त पर्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और कांग्रेस समर्थित आमजनों में भारी उत्साह देखा गया और कांग्रेस पार्टी, मुख्य मंत्री भूपेश बधेल और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के लिए जोरदार जिन्दाबाद के नारे लगाए गए। सभी ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाईयों का आदान-प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button