छत्तीसगढ

BJP के CG प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने भूपेश सरकार को लिया निशाने पर…9 हजार करोड़ का मांगा हिसाब

रायपुर, 4 जनवरी। छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। संभागीय प्रभारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी और प्रदेश मोर्चा की बैठक के बाद प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने भूपेश सरकार और कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया। इस दौरान सह प्रभारी नितिन नबीन सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय भी मौजूद थे।

डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि राज्य सरकार को केंद्र की ओर से धान खरीदी के लिए पिछले साल 28 लाख मीट्रिक टन का कोटा दिया गया था, लेकिन सरकार कोटा पूरा नहीं कर सकी थी। उन्होंने केंद्र की राशि का सही से उपयोग न करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सरकार केंद्र के दिए गए 9 हजार करोड़ की राशि का उपयोग ठीक से नहीं कर रही है।

बीजेपी की बैठक पर बोली डी पुरंदेश्वरी

छत्तीसगढ़ का दायित्व मिलने के बाद से यह पहली बैठक हुई थी। डी पुरंदेश्वरी ने बताया कि एक महीने पहले भी वे आए थे। अब फिर वे संगठन में रिव्यू करने आईं हैं। जिला अध्यक्ष की नियुक्ति होनी थी, जो कर दी गई है। मंडल कमेटी का गठन भी लगभग पूरा हो गया है। थोड़ी बहुत बची हुई प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी। तीन मोर्चों का भी गठन हो चुका है। बीजेपी के राज्य में जल्द बेहतर और मजबूत होने की बात भी बीजेपी प्रदेश प्रभारी ने कही है।

राज्य सरकार पर डी पुरंदेश्वरी का निशाना

डी पुरंदेश्वरी ने राज्य सरकार को किसान विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के पक्ष में नहीं है। 28 लाख मीट्रिक टन का धान कोटा पिछले साल राज्य ने पूरा नहीं किया। केंद्र के 9 हजार करोड़ की राशी को भी सरकार ने ठीक से उपयोग नहीं किया। बारदाने की जवाबदेही भी राज्य सरकार की है, लेकिन सरकार केंद्र पर आरोप लगा रही है। प्रदेश सरकार के बारे में किसान भाई बहन जानते हैं कि कौन किसके हित में है और कौन नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button