जनसंपर्क मध्यप्रदेश

Tree Plantation : मुख्यमंत्री ने अपने वाहन चालक सहित पर्यावरण प्रेमी नागरिकों के साथ किया पौध-रोपण

भोपाल, 15 जून। Tree Plantation : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ नियमित पौध-रोपण में पर्यावरण प्रेमी, जन-प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ शासकीय सेवक भी शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के स्टाफ मेंबर्स भी विभिन्न अवसरों- जन्म वर्षगाँठ और विवाह वर्षगाँठ पर पौध-रोपण करते हैं। मुख्यमंत्री ने आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में करंज, कदम्ब, पीपल और आम के पौधे रोपे।

मुख्यमंत्री के साथ आज उनके वाहन चालक राम सजीवन शर्मा ने भी पौधा लगाया। स्मार्ट उद्यान में आज अखिल भारतीय बैरागी साधु समाज और अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पौध-रोपण किया। पौध-रोपण में दीपक बैरागी, ऋषि राज, धर्मदास, मुकेश, चरण दास, राघव दास, बालमुकुंद, गौरव त्रिपाठी, मयंक गुप्ता, दिनेश बंसल, मधुरिमा गुप्ता, विदिशा के मलखान सिंह गुर्जर, प्रमोद शर्मा और सीधी के सुमन सिंह भी शामिल हुए।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button