अन्य ख़बरें

Wedding Car Accident : बारात से लौट रही तेज रफ्तार स्कार्पियो पलटी…2 की मौत 6 गंभीर

अंबिकापुर, 23 फरवरी। Wedding Car Accident : अंबिकापुर में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। इस एक्सीडेंट में 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्कार्पियो पलट गयी।

हादसा बसदेई इलाके के बंजा गांव की बतयी जा रही है। जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ, जब बारातियों से भरी स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। हादसे की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुँचया गया।

जानकारी के मुताबिक सभी घायल को सूरजपुर अस्पताल मे भर्ती कराया (Wedding Car Accident) गया है। सूरजपुर बारात गयी हुई थी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बसदेई पुलिस चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद शादी के जश्न में मातम पसर गया। दुल्हा पक्ष के घर में लोगों को रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button