छत्तीसगढ

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का किया सम्मान

रायपुर, 11 नवंबर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरवाही विधानसभा उपचुनाव की जीत के मौके पर राजीव भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का सम्मान किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मरवाही की जनता ने बता दिया कि ये जोगी का नहीं कांग्रेस का गढ़ है। जोगी की वजह से बाकियों को मरवाही से मौका नहीं मिलता था। के.के. ध्रुव को साढ़े तिरासी हजार वोट मिले, इतने वोट जोगी परिवार के किसी व्यक्ति को भी आज तक नहीं मिले थे। मरवाही चुनाव में बने भाजपा और जोगी कांग्रेस गठबंधन पर हमला बोला। 15 सालों तक ये गठबंधन छिपा हुआ था। लेकिन पहली बार खुलकर सामने आया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जीत के दावे भाजपा और उसकी बी टीम के मुंगेरी लाल के हसीन सपने साबित हुई। ये जीत भूपेश बघेल की नीतियों और उनके कामकाज पर जनता की मुहर है। मरवाही की जनता ने बिकाऊ नहीं बल्कि टिकाऊ पर भरोसा किया है।

मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि मरवाही की 18 सालों से उपेक्षा ने कांग्रेस की जीत की जमीन तैयार की जिस पर भूपेश बघेल सरकार के फैसले और कामकाज ने जीत सुनिश्चित की। उन्होंने चुनाव से पहले बड़ी संख्या में जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि वे जोगी कांग्रेस में खुद को छला महसूस कर रहे थे। उन कार्यकर्ताओं को अब कांग्रेस में सम्मान मिलेगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश, कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री जय सिंह अग्रवाल, सांसद ज्योत्सना महंत, सांसद छाया वर्मा, नवनियुक्त मरवाही विधायक के के ध्रुव, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष धुप्पड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, विधायक शैलेश पांडे, विधायक अनीता शर्मा, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य आरपी सिंह, कांग्रेस संचार विभाग सदस्य सुशील आनंद शुक्ला, कांग्रेस संचार विभाग सदस्य किरणमयी नायक, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button