छत्तीसगढ

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने किया महासमुंद के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस समय धान खरीदी कार्य जोरों पर है, प्रदेश भर के किसान अपना धान बेचने उपार्जन केंद्रों में पहुँच रहे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ शासन व प्रशासन हर चुनौती से निपटने के लिये मुस्तैद है। आज ऐसे में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज महासमुंद जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी कार्यों का अवलोकन किया तथा तौल मशीनों व बारदानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपार्जन केंद्र में मौजूद किसानों से बात की तथा फीडबैक लिया। किसानों ने धान खरीदी प्रक्रिया के प्रति संतुष्टि जताई, खाद्य मंत्री ने उपार्जन केंद्र के कर्मचारियों से भी बात की, उन्होंने पाया कि धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू ढंग से चल रही है।

इस दौरान खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक द्वारिकाधीश यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। खाद्य मंत्री ने फिर दोहराया कि केंद्र द्वारा तय समर्थन मूल्य के भुगतान के पश्चात अंतर की राशि भी किसानों को दी जायेगी ताकि प्रति क्विंटल धान का उन्हें 2500 रुपया मिले।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button