छत्तीसगढ

गिरीश दुबे के नेतृत्व में अदिति स्वसहायता समूह द्वारा किया गया वृक्षारोपण

रायपुर, 12 जुलाई। अदिति स्वसहायता समूह द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आज हिरापुर में रखा गया था जिसमें छेत्र के विधायक विकास उपाध्याय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमेन महेंद्र छाबड़ा शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे समिति की संचालिका पूजा देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित थे। समिति द्वारा छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए जिसमें आम पीपल नीम साल सहित अन्य 50 पौधे लगाए गए। शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहाँ की पर्यावरण को स्वकछ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। जितनी ज़्यादा हरियाली विकसित होगी उतना ज़्यादा वातावरण सुद्ध होगा।इसी को देखते जिए आज या वृक्षारोपण किया गया।इस अवसर पर समिति के पार्वती यादव रानी यादव पूजा सिंह पिंकी शाह अनिता वैरागड़े सपना रथोर लाड़ली परवीन सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button