गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मेडल पाने वाले पुलिसकर्मियों की लिस्ट जारी की…सूची देखें

रायपुर, 14 अगस्त। कोरबा के पुलिस अधीक्षक IPS अभिषेक मीणा समेत पुलिस के 3 अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत शासन के गृह मंत्रालय ने वीरता पदक व AIG राजेश अग्रवाल व 7वी वाहिनी के सेनानी विजय अग्रवाल सहित 11लोगों को सराहनीय सेवा पुलिस पदक दिये जाने की घोषणा की गई है। सभी अधिकारियो को 26 जनवरी 2021 को राजधानी रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में पदक दिया जायेगा। इन सभी अधिकारियों को पुलिस सेवा में अपने उत्कृष्ट काम के लिए सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान इन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से प्रदान किया जाएगा। इसकी घोषणा केंद्रीय गृह मंत्रालय से की गई है।
गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस पर मेडल पाने वाले पुलिसकर्मियों की लिस्ट जारी की। 215 को वीरता के लिए पुलिस मेडल (PMG), 80 लोगों को विशिष्ट सेवा के लिए प्रेसिडेंट पुलिस मेडल (PPM) और 631 लोगों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल (PM ) से सम्मानित किया जाएगा।
इनको मिलेगा सम्मान:- कोरबा के एसपी अभिषेक मीणा, इंस्पेक्टर मालिक राम और एसआई महेंद्र सिंह ध्रुव का चयन राष्ट्रपति का पुलिस वीरता पदक के लिए हुआ है।
इसी प्रकार छत्तीसगढ़ से AIG राजेश अग्रवाल पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर , 7वी वहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई के सेनानी विजय अग्रवाल, 3री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल अमलेश्वर के असि.कमाडेन्ट संजय कुमार दीवान, टिकरापारा रायपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद याकूब मेमन, दन्तेवाड़ा की सहायक उपनिरीक्षक सुनीता साहू, सुकमा के सहायक उपनिरीक्षक संजय सिंह राजपूत, 9वी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल दन्तेवाड़ा के असि.प्लाटून कमाण्डर हरि विलाश जाटव, रायगढ़ के प्रधान आरक्षक जय सिंह सिन्धु, पुलिस मुख्यालय रायपुर में एसआईबी के प्रधान आरक्षक बी. आर. नेताम, अजाक बेमेतरा के प्रधान आरक्षक अरविंद कुमार शर्मा व नारायण जिले मे पदस्थ प्रधान आरक्षक स्वर्ण सिह इक्का का चयन सराहनीय सेवा पुलिस पदक के लिए किया गया है इन सभी पुलिस अधिकारियों को पदक 26 जनवरी 2021 को राजधानी रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह मे दिया जायेगा।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी ने पदक पाने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी है।