छत्तीसगढ

विधायक देवती कर्मा के सुरक्षाकर्मी ने स्वयं को मारी गोली, मौके पर ही मौत

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा से कांग्रेस की विधायक देवती कर्मा के सुरक्षाकर्मी ने शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्री के करीब 12:30 स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक आसोराम सुरक्षा वाहिनी का जवान था और जगदलपुर के बालेेंगा का निवासी था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आसोराम श्रीमती देवती कर्मा के दंतेवाड़ा स्थित विधायक निवास में तैनात था। खबरों की मानें तो शुक्रवार की रात जवान आसो राम कश्यप अपने मोबाईल फोन पर किसी से बात कर रहा था। अचानक आसोराम ने अपनी AK-47 उठाकर खुद पर गोली चला दी। गोली आसोराम के सीने के दाहिने तरफ लगी और जवान वहीं पर ढेर हो गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने इस घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मारे गए जवान के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जवान आसोराम के आत्महत्या करने की वजह अभी अज्ञात है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button