इन राज्यों में कहर बनकर बरसेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इन राज्यों में कहर बनकर बरसेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्र, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात के अधिकतर स्थानों पर पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश हुयी। इसके साथ ही ओडिशा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा में कई स्थानों पर तथा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों पर, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।

लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा। हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर तथा असम, मेघालय, ओडिशा, बिहार, पूर्व उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों में कल 08.30 बजे से शनिवार सुबह 08.30 बजे तक आंधी और तेज हवा चली।

दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में अति सक्रिय रहा जबकि पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मानसून सक्रिय रहा। केरल में मानसून कमजोर पड़ रहा है। अगले 24 घंटे के दौरान बिहार और गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर तेज से बहुत तेज बारिश और अतिवृष्टि हो सकती है।

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तेज से बहुत तेज बारिश होने के आसार हैं। असम, मेघालय, ओडिशा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर गरज के बारिश होने का अनुमान है तटीय गुजरात और उत्तर-पूर्व में अरब सागर, बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी और समीपवर्ती ङ्क्षहद महासागर और कोमोरिन क्षेत्र में मौसम के प्रतिकूल रहने के आसार हैं इसलिए मछुआरों को अगले 24 घंटों तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *