प्रदेश के किसानों को भ्रमित करने के लिए काँग्रेस द्वारा दिल्लीमार्च का आडम्बर किया जा रहा है: कोमल हुपेण्डी
![](https://jantakiaawaz.in/wp-content/uploads/2019/11/IMG_20191104_191216.jpg)
रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेण्डी ने कोंग्रेस द्वारा किसानों के समर्थन मूल्य व बोनस को लेकर किए जा रहे दिल्ली मार्च को छत्तीसगढ़ के किसानों को बेवकूफ बनाने का तरीका बताया हैं।
श्री हुपेण्डी ने कहा है की पिछली भाजपा की सरकार ने भी किसानों को बेवकूफ बनाया फलस्वरूप किसानों ने कोंग्रेस पर भरोसा कर उनकी सरकार बनाई लेकिन अब धान खरीदी का समय नजदीक आते देख अब किसानों के साथ किये हुए वादे का ठीकरा केंद्र पर फोड़कर बचना चाहती हैं। जबकि सरकार बनने के बाद का पहले वर्ष के धान खरीदी में इस तरह का आडम्बर किया जा रहा हैं और अभी उन्हें अपने वादे के अनुसार पूरे पांच वर्ष प्रति कुंटल 2500 के समर्थन मूल्य में धान खरीदी करना होगा व किये हुए वादे अनुसार बोनस देना होगा ,लेकिन सरकार इस पर पहले ही वर्ष में नाकाम दिख रही है किसानों के साथ इस तरह छल करना ठीक नही।
पार्टी के प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने कहा है की दिल्ली मार्च एक नौटंकी है छत्तीसगढ़ कोंग्रेस प्रदेश के किसानों को गुमराह नही कर सकती अब छत्तीसगढ़ के किसान अपनी अधिकार के प्रति जागरूक हो रहे हैं और अब इन्हें भ्रमित नही किया जा सकता और कोंग्रेस सरकार जमीनी हकीकत से वाकिफ भी है कि वादे के अनुसार धान खरीदी नही की गई तो किसान बहुत जल्द सरकार के खिलाफ सड़कों पर नजर आएंगे किसानों के इस आक्रोश को परिवर्तित कर इसे दिल्ली मार्च के बहाने केंद्र पर मढ़ना चाहती हैं जो कि प्रदेश के किसानो के साथ शुद्ध रूप से अन्याय होगा ।
इस दिल्ली मार्च पर कांग्रेस समर्थित किसान संगठनों के माध्यम से इस कार्यक्रम को आप सफल तो बना सकते है लेकिन भ्रमित नही कर सकते आपको समर्थन मूल्य में धान लेना होगा व बोनस भी देना होगा।
अपने घोषणा पत्र के अनुसार कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार को वादे पर खरा उतरना होगा ,अन्यथा आम आदमी पार्टी आपके घोषणा पत्र के माध्यम से किसानों के बीच जाकर वादा खिलाफी का प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगी।