छत्तीसगढ

हमनें बदली तकदीर और तस्वीर : डॉ. रमन सिंह

दन्तेवाड़ा। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बचेली में जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमनें दन्तेवाड़ा क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदली है। जनता पर हमारा पूरा भरोसा है और हम उनके भरोसे पर हमेशा की तरह खरा उतरेगें। वीर विधायक स्व. भीमा मंडावी सदैव इलाके की विकास के लिए संवेदनशील रहें है। हमें उनके सपनों को पूरा करना होगा। उन्होनें कहा कि बैलाडिला का लोहा पूरी दुनिया, मानता है। हमें इस गौरव को हमेशा कायम रखना होगा। कुछ लोग भ्रमिक बातें करके भ्रम फैलाना चाहतें है। ऐसे लोगों से बचना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस केवल बेबुनियाद आरोप लगाने वाली संस्था बन चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नींव से लेकर निर्माण तक हमारी भूमिका अहम रही है। सकारात्मक सोच और नकारात्मक सोच के बीच आप सभी को हमारी सकारात्मक सोच का समर्थन करना होगा। पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा भाजपा की पहचान विकास को अंतिम व्यक्ति तक पंहुचाने वाली राजनैतिक दल के रूप में है। आप सभी के सहयोग से हमारी जीत निश्चित है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने किरन्दुल में जनसंपर्क अभियान व रोड शो में हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाजपा प्रवेश किया ।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कुआकोण्डा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होनें कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध है जिससे कांग्रेस का नेतृत्व परेशान और भयभीत हैं। निश्चित हार को देखते हुए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारी सरकार हमेशा विकास को समर्पित रही है। विकास के लिए समर्पित संवेदनशील भाजपा को ही सेवा का मौका दीजिये। भाजपा प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी ने कहा कि आपके स्नेह आर्शिवाद से हमारी जीत निश्चित है। हमेशा आप सबकी आवाज के रूप में कार्य करती रहुंगी। भाजपा उम्मीदवार ओजस्वी मंडावी ने सियानार, समलूर, सुरोखी में प्रचार अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कमला नाग, नवीन विश्वकर्मा, पूनम सोनी व बारसे धनीराम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आम जन मौजूद थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने घोटपाल ,गीदम में जनसंपर्क में हिस्सा लिया। पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर ,राजेश मूणत, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, चुनाव प्रभारी विधायक शिवरतन शर्मा, प्रदेश महामंत्री डॉ. सुभाउ कश्यप, प्रदेश कार्यालय मंत्री सुभाष राव, कांकेर सांसद मोहन मंडावी,भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा,ओ.पी. चौधरी, किरण देव, अभिमन्यु सोनी, भूपेन्द्र सवन्नी , संजय श्रीवास्तव , स्वयंमुक्का ,निरंजन सिंहा , चैतराम अटामी छगन मुंदडा ,ददन तिवारी ,शेषनारायण तिवारी , मुकेश शर्मा, संजय पांडेय, श्रीनिवास मुदलियार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया।
भाजपा की होगी सभा : भाजपा राष्टी्रय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 19 सितंबर को गीदम व दन्तेवाड़ा में मोटरसायकल रैली में हिस्सा लेंगे। बाईक रैली में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री लता उसेंडी व पूर्व मंत्री राजेश मुणत शामिल होंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी भाजपा प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी के समर्थन में मेटापाल व तुमनार में सभा को संबोधित करेगे। उनके साथ पूर्व मंत्री महेश गागड़ा व पूर्व सांसद दिनेश कश्यप शामिल होगें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button