छत्तीसगढ

अंतिम यात्रा में शामिल होने कल रवाना होंगे पूर्व cm सहित प्रदेशाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष

रायपुर। पूर्व रक्षामंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अरूण जेटली जी की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कल रवाना होंगे। भाजपा नेतागण सुबह 8.55 बजे नियमित विमान से दिल्ली रवाना होंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर पूर्व cm व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा, आज अगर छत्तीसगढ़ वित्तीय स्थिति में मजबूत है तो उसका सीधा श्रेय फायनेंस मिनिस्टर रहे जेटली जी को जाता है। हम सबके लिए दुख का विषय है। पूरा देश स्तब्ध है जेटली जी के निधन की खबर से। वे पार्टी के संकटमोचन थे। उनके जाने से राजनीति में शून्यता आएगी। ये मेरी व्यक्तिगत क्षति है, मेरा उनसे सतत सम्पर्क था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button