छत्तीसगढ

अपने क्षेत्रों को देखने साइकिल पर ही निकल पड़े विधायक विकास उपाध्याय

रायपुर। आज रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय अलसुबह साइकिलिंग करते हुए अपने विधानसभा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर, साइंस कॉलेज परिसर और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर पहुँचे। उन्होंने साइंस कॉलेज के पीछे स्थानीय जनता द्वारा एक बड़े भू-भाग पर मैदान निर्माण की मांग की गई थी। मैदान निर्माण की स्थिति का जायजा लेते हुए विधायक ने स्वयं रोलर चलाकर कार्यकर्ताओं और मजदूरों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद विधायक ने विधानसभा के खेल मैदानों का भी दौरा किया। रविवार होने के कारण खिलाड़ियों की अच्छी खासी भीड़ थी। खिलाड़ियों से मुलाकात कर विधायक ने उनकी समस्याओं को जाना और खेल के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए उनसे सुझाव भी मांगा। अपने विधायक को अपने पास पाकर खिलाड़ी बहुत प्रसन्न हुए और उनकी तारीफ करते रहे। विधायक ने बताया कि कल नगर निगम के मुख्य आयुक्त के साथ वे स्वयं विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी उद्यानों और तालाबों का निरीक्षण करेंगे। आज के इस कार्यक्रम में विधायक महोदय के साथ अशोक ठाकुर वीरेंद्र सिंह गरचा, रंजीत बिंद्रा, दिनेश पांडेय, सौमित्र मिश्रा व अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button