छत्तीसगढ

उपाध्याय बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, असम की मिली जिम्मेदारी

रायपुर 19 दिसम्बर। संसदीय सचिव व पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकास उपाध्याय एआईसीसी सेक्रेटरी बनाए गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राज्यों के प्रभारियों की नई सूची जारी की है। जिसमें छत्तीसगढ़ से विधायक विकास उपाध्याय को असम राज्य का प्रभारी सचिव बनाया गया है।

अगले साल असम में चुनाव होने हैं इस लिहाज से विधायक विकास की नियुक्ति को महत्वूपर्ण माना जा रहा है। आपको बता दें कि विकास इसके पहले भी एनएसयूआई और युवक कांग्रेस में कई राज्यों के प्रभारी रह चुके हैं। इस बारे में विकास उपाध्याय का कहना है कि पार्टी ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button