छत्तीसगढ

एक मात्र नक्सली मददगार को भाजपा से निष्कासित कर झीरम के दाग नहीं मिटेंगे: घनश्याम राजू तिवारी

रायपुर 18 जून। प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने भाजपा नक्सली संबंधों के खुलासे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय पर तंज कसते हुऐ कहा कि, भाजपा ये न समझे एक नक्सली मददगार को पार्टी से निष्कासित कर जीरम के दाग मिट जाएंगे।
कांग्रेस प्रवक्ता तिवारी ने कहा कि, नक्सली मददगार भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगत पुजारी की करतूतों से पुनः भाजपा नक्सली साठगांठ के प्रमाण सामने आये है, एक मात्र को पार्टी से बाहर निकालने की कार्यवाही कर दिखावा कर रही है। डॉ रमन सिंह,भाजपा शासित 15 वर्षों में नक्सली 3 ब्लॉक से 19 जिलों में कैसे पहुचे अब समझ में आ रहा है। यह प्रदेश का दुर्भाग्य ही है कि प्रदेश की जनता ने लंबे समय जिस भाजपा को बागडोर सौंपी वही भाजपाई प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या नक्सलवाद को पनाह देते रहे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगत पुजारी की यह करतूत पहली नहीं इससे पूर्व भी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कारोबारियों ने नक्सलियों को मदद करते पकड़े जा चुके हैं मगर भाजपा मौन रही।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता तिवारी ने कहा कि प्रदेश को कलंकित ओर झकझोर देने वाली झीरम की घटना के गुनाहगारों को आखिर केंद्र से लेकर राज्य की भाजपा क्यों बचाना चाहती है ये छत्तीशगढ की ढाई करोड़ जनता समझ चुकी है। दुख तो इस बात का है, षड्यंत्र पूर्वक झीरम की घटना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ जवानो की भी हत्या की गयी थी, जिसके कातिल आज भी पकड़ से बाहर है, जिसके दाग सत्तारूढ़ दल भाजपा के दामन पर है।

कांग्रेस प्रवक्ता तिवारी ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय भाजपाई शराब कोचिये को पार्टी से क्यो नही निकालते। भाजपा प्रदेश में शराबबंदी को लेकर तरह तरह की बयानबाजी करती है वहीं दूसरी ओर भाजपाई कार्यकर्ता पदाधिकारी प्रदेश में शराब कोच्चियायी कर अवैध शराब को बढ़ावा दे रहे हैं। भाजपाई 15 वर्षों तक सत्ता पर रहते हुए अवैध रूप से धन अर्जित करने की आदत छोड़ नहीं पा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button