छत्तीसगढ

कठोर कार्रवाई की मांग लेकर राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा और फूलों देवी नेताम ने लिखा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को पत्र…कहा- सर शर्म से झुका जा रहा है…

रायपुर, 4 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा और फूलों देवी नेताम ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने हाथरस जाते समय प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर केस दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Letter written to National Commission for Women

राष्ट्रीय महिला आयोग को लिखा पत्र

इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि आपको यह शिकायत भेजते हुए मन तो बहुत व्यथित है और सिर भी शर्म से झुका जा रहा है। ऐसा लग रहा है मानो उत्तर प्रदेश में पुलिस महिलाओं के साथ अपमान और दुर्व्यवहार करने पर उतारू है।

Phulo devi Netam

फूलोदेवी नेताम

जो कुछ घटा उसने शिकायत करने को बाध्य किया
3 अक्टूबर, 2020 को दिल्ली से उत्तर प्रदेश के हाथरस जाते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस ने रास्ते में रोका। वे उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित बच्ची के साथ हुए बलात्कार, हिंसा और पुलिस की लीपापोती के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। इस दौरान जो कुछ घटा उसने मुझे यह शिकायत करने को बाध्य किया है।

Priyanka Gandhi in Hathras

प्रियंका गांधी के किस तरह पुलिस ने पकड़ रखा

महिला को नहीं रोक सकते पुरुष पुलिसकर्मी

भारत के संविधान में महिलाओं के लिए विशेष कानून हैं, उसमें यह प्रावधान किया गया है कि किसी महिला को रोकने और पकड़ने का कार्य केवल महिला पुलिसकर्मी ही कर सकती हैं। कोई पुरूष पुलिसकर्मी नहीं, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने सभी हदें पार कर दी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक पुरुष अधिकारी ने न केवल प्रियंका गांधी को रोका बल्कि बेहद अशोभनीय ढंग से उनके कपड़े भी पकड़कर खींचे। यह तस्वीर टीवी चैनलों, अखबारों और सोशल मीडिया पर भी प्रमुखता से प्रकाशित-प्रसारित हुई है।
Letter written to National Commission for Women

राष्ट्रीय महिला आयोग को लिखा पत्र

देशभर में जबदस्त आक्रोश
उत्तर प्रदेश पुलिस के इस दुर्व्यवहार से पूरे देश में महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश है। हर राज्य में, जिले में, कस्बे में, गांव में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर देश का हर पिता, माता, भाई चिंतित है। आपसे अनुरोध है कि प्रकरण को संज्ञान में लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस के इस अधिकारी और उनके सभी आला अधिकारियों के खिलाफ महिला आयोग मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button