छत्तीसगढ

कांग्रेस के पाले में खैरागढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष

खैरागढ़, 5 जनवरी। खैरागढ़ नगर पालिका में स्थानीय सरकार बनाने में कांग्रेस को सफलता मिली है। पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद कांग्रेस के पाले में चली गई है। जिससे भाजपा के मनसूबे पर एक बार फिर पानी फिर गया है।

खैरागढ़ नगर पालिका में कांग्रेस पार्षद शैलेंद्र वर्मा को अध्यक्ष और अब्दुल रज्जाक खान उपाध्यक्ष के रूप में चुन लिया गया है। ये चुनाव लॉटरी के माध्यम से किया गया है। जिसमे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों को 10-10 वोट मिले।

गौरतलब है कि खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच टाई हो गया था। जिसके बाद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए भी एक बड़ा पेंच फंसा था,जिसे लॉटरी के माध्यम से है। दरअसल पालिका में सरकार बनाने 11 सीटों का बहुमत जरूरी है, जो दोनो दलों के पास फिलहाल नहीं है। इसलिए लॉटरी से ही पेंच सुलझाया गया।

20 पार्षदों वाली खैरागढ़ नगर पालिका में मतगणना के समय भाजपा को 10 और कांग्रेस को 9 सीट पर विजय मिली थी। लेकिन भाजपा-कांग्रेस बराबर की स्थिति में थे।

रिकाउंटिंग के दौरान ये सीट कांग्रेस के पाले में चली गई जिसके बाद भाजपा-कांग्रेस टाई हो गए। जिसके बाद से ही अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए दोनों ही दल दवा ठोक रहे थे लेकिन चुनाव में कांग्रेस को आखिरकार जीत मिल गई। इस तरह खैरागढ़ के स्थानीय सरकार में भी कांग्रेस ने क़ब्ज़ा जमा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button