छत्तीसगढ
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए डाॅ. प्रभाकर सिंह विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त
0 स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर जरूरी विभागीय व्यवस्थाएं करेंगे सुनिश्चित
रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी के संचालक डाॅ. प्रभाकर सिंह को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ये नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के निरंतर सम्पर्क में रहकर आवश्यक सहयोग व समन्वय स्थापित सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय महानदी, नवा रायपुर से आदेश जारी किया गया है।