राष्ट्रीय

गैंगेस्टर सुरेश पुजारी फिलीपींस में गिरफ्तार, 2007 से ही मुंबई पुलिस को थी तलाश

मुंबई, 20 अक्टूबर । गैंगेस्टर सुरेश पुजारी को फिलीपींस में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को पुजारी की 2007 से ही कई आपराधिक मामलों में तलाश थी। क्राइम ब्रांच ने उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस भी जारी किया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि ठाणे पुलिस ने गैंगस्टर को हिरासत में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वसूली के ज्यादातर मामले ठाणे में ही पुजारी के खिलाफ दर्ज हैं।

फिलीपींस के अखबार मनीला बुलेटिन के मुताबिक 48 वर्षीय पुजारी को ब्यूरो आफ इमिग्रेशन ने परनाक शहर से एक आवासीय इमारत से गिरफ्तार किया। अखबार के मुताबिक वह फिलीपींस में अवैध तरीके से रह रहा था और उसे निष्कासित किया जाएगा। पुजारी को अमेरिका ने भी भगोड़ा अपराधी घोषित किया है। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि फिलीपींस से उसे अमेरिका प्रत्यर्पित किया जा सकता है।

हालांकि, मुंबई पुलिस ने इस घटनाक्रम पर टिप्पणी नहीं की है लेकिन फिलीपीन के अखबार, मनीला बुलेटिन की वेबसाइट पर प्रकाशित एक खबर में कहा गया है कि आव्रजन ब्यूरो ने सुरेश बासप्पा पुजारी (48) को परांक्वी शहर से गिरफ्तार किया है और उसे निष्कासित कर दिया जाएगा। इसमें कहा गया है कि वह देश में अवैध रूप से रह रहा था।

अधिकारी ने बताया कि ठाणे पुलिस ने पुजारी के खिलाफ एक लुकआउट नोटिस जारी किया था और उसके खिलाफ इंटरपोल का एक रेड कार्नर नोटिस भी जारी था।

सुरेश, गैंगस्टर रवि पुजारी का एक करीबी रिश्तेदार है जिसे दो साल पहले सेनेगल में गिरफ्तार किए जाने के बाद स्वदेश (भारत) भेज दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि रवि पुजारी से अलग होने के बाद सुरेश विदेश भाग गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसे पिछले सप्ताह ही गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button