छत्तीसगढ

जिले में अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों की जानकारी तथा उन्हें गृह राज्य भेजने नोडल अधिकारी नियुक्त

रायपुर 3 जून। रायपुर जिले में फंसे हुए अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूरों में से संबंधित राज्य जाने हेतु इच्छुक मजदूरों की जानकारी प्रमाणित रूप से संकलित करने तथा उनके आवागमन के संबंध में राज्य नोडल अधिकारी तथा संबधित राज्यों, जिलों के नोडल अधिकारियों से समन्वय करने तथा प्रवासी मजदूरों के अन्य राज्य जाने के संबंध में समस्त व्यवस्था सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए यू.के. कच्छप, सहायक श्रमायुक्त, रायपुर मोबाईल नंबर 94255-59440 को नोडल अधिकारी एवं सियाराम पटेल, श्रम निरीक्षक, रायपुर मोबाईल नंबर 75877-77720 को सहायक नोडल अधिकारी नियक्त किया गया है।
उपरोक्त कार्य के पर्यवेक्षण हेतु संदीप कुमार अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर तथा अनुविभागीय दण्डाधिकारी, रायपुर 74158-41725 को नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी रायपुर जिले में फंसे हुए अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूरों में से संबंधित राज्य जाने हेतु वास्तविक रूप से इच्छुक मजदूरों की जानकारी संकलित कर प्रमाणित करते हुए संदीप कुमार अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर को उपलब्ध कराने हेतु उत्तरदायी होगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button