छत्तीसगढ

डॉ. रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, किसानों की खुशहाली में रमन भाजपा को बदहाली नजर आती है

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के 1 साल के जन कल्याणकारी कार्यों किसानों का कर्जमाफी, धान का वादा अनुसार 2500 रू. दाम, आदिवासियों की जमीन लौटाना, तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति बोरा, 15 वनोपज को समर्थन मूल्य खरीदने की नीति, बिजली बिल हाफ, युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए सुरक्षा, शासकीय कर्मचारियों को उनका अधिकार, जाति प्रमाण पत्र का सरलीकरण सहित जन कल्याणकारी निर्णय लिए हैं। जिसका ही नतीजा है, छत्तीसगढ़ के किसानों, मजदूरों, व्यापारियो, युवाओं, गृहणियों, आदिवासियों सहित सर्वहारा वर्ग के चेहरे में खुशियां लौटी है। किसानों की खुशहाली में भाजपा को बदहाली नजर आती है तो भाजपा को अपना नजरिया बदलना चाहिए ।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से पूछा कि 15 साल के शासनकाल के दौरान हुए झीरम घाटीकांड, नसबंदी कांड, गर्भाशय कांड, पेद्दागेल्लूर झलियामारी कांड, 36 हजार करोड़ का नान घोटाला, डीकेएस घोटाला क्या ये विकास है?

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को अपने 15 साल के कार्यकाल के दौरान हुये कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार की काली कमाई में विकास दिखता था। भाजपा के 15 साल के शासनकाल में सिर्फ भाजपाई और भाजपा समर्थित ठेकेदार चंद चाटुकार अधिकारी ही खुशहाल थे और छत्तीसगढ़ के किसान, युवा, मजदूर, महिलाएं, व्यापारी, दुखी रहे हैं। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो से छत्तीसगढ़ का जन-जन खुशहाल हो रहा है। सिर्फ कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार में लिप्त भाजपाई ही दुखी है। भाजपा शासनकाल में चरम पर रही कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार बंद हुई है तो निश्चित तौर पर भाजपा और भाजपा नेताओं के बदहाली के दिन आये है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button