छत्तीसगढ

ड्रैनेज सिस्टम व्यवस्थित सहित जलभराव से निजात दिलाने विकास उपाध्याय ने शुभारंभ किया नाली निर्माण कार्य

रायपुर, 3 जून। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड के सेंचुरी कॉलोनी में क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय ने नाली निर्माण के कार्य के लिए पूजा-पाठ कर नारियल तोड़ शुभारंभ किया। वार्ड में जनता की उपस्थिति में विधायक ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक विकास उपाध्याय ने बताया की पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड की जनता द्वारा नाली निर्माण की मांग की गई थी जिस पर आज कार्य की शुरुआत पूजा-पाठ कर की गई। इस नाली निर्माण से वार्ड के सेंचुरी कॉलोनी की ड्रैनेज सिस्टम को व्यवस्थित कर जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों में नालियां थी और कुछ हिस्सों में नहीं थी और जो नालियां थी वह काफी जर्जर हो चुकी थी जिसके कारण क्षेत्र की जनता को समस्या का सामना करना पड़ता था। अब इस नाली निर्माण से क्षेत्र की जनता को समस्या से निजात मिलेगी। वार्ड वासियों के सहयोग और मार्गदर्शन से जल्द से जल्द इस नाली निर्माण के कार्य को पूर्ण किया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button