छत्तीसगढ

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के आरोपों का कांग्रेस ने दिया करारा जवाब

0 भाजपा ने कमीशनखोरी भ्रष्टाचार के लिये कर्ज लिया, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के हित में
0 भाजपा किसान व्यापारी विरोधी, कांग्रेस सर्वहारा वर्ग के चिंता करने वाली
0 मोदी सरकार ने रिटेल में 50 प्रतिशत एफडीआई देकर छोटे व्यापार को बर्बाद किया
रायपुर। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर विधायक बृजमोहन अग्रवाल के आरोपों का करारा जवाब देते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व की रमन सरकार की कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार के कारण राज्य पर 57 हजार करोड़ रू. का कर्ज है, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सच्चाई को छुपा नहीं सकते। 15 साल तक सत्ता सुख भोग रहे भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीति के कारण किसान कर्ज के बोझ तले दबे थे। राज्य निर्माण के बाद जब कांग्रेस की सरकार थी, तब राज्य पर कोई ऋण नहीं था। 2019 में जब कांग्रेस को सत्ता वापस मिली, तब प्रदेश पर लगभग 57000 करोड़ का कर्ज था। छत्तीसगढ़ के लोगों को कर्ज तले दबाकर, इस कर्ज में लिये पैसे को राज्य की भाजपा सरकार स्काई वाक, मोबाइल बांटने जैसी योजनाओ पर अनाप-शनाप पैसे खर्च करती रही और कमीशनखोरी में जुटी रही। ऋण लेने की शुरुआत भाजपा सरकार ने की, वह भी ऐसे निर्माण कार्यों के लिए जिसमें कमीशनखोरी हो सके। कांग्रेस की सरकार किसानों को कर्जमुक्त करने और उनका धान खरीदने के लिए ऋण ले रही हैं। भाजपा और कांग्रेस के चरित्र में यही फर्क है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के जीएसटी, व्यापार विरोधी और नोटबंदी जैसी गलत नीतियों के कारण देश के छोटे-मंझोले और बड़े व्यापारी अपने व्यापार के गिरते हालात से चिंतित हैं। मोदी सरकार ने रिटेल में 50 प्रतिशत से अधिक एफडीआई की अनुमति देकर छोटे व्यापारियों का बहुत बड़ा नुकसान किया है। आजादी के बाद पहेली ऐसी सरकार है जो व्यापारियों को पेंशन देने की योजना बनाती है इससे स्पष्ट हो जाता है कि देश में रोजगार व्यापार की हालत खराब है। व्यापारी देश के आर्थिक ढांचे को मजबूत करने वाला वर्ग होता है, देश के विकास में रीड की हड्डी की भूमिका निभाता है। व्यापारी व्यापार कर देश को टैक्स के रूप में धनराशि देता ही है, साथ ही अपने व्यापार के माध्यम से अनेक लोगों को रोजगार भी मुहैया कराता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button