छत्तीसगढ

प्रदेश कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई संपन्न

रायपुर, 29 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश स्तरीय बैठक राष्ट्रीय समन्वयक खुर्शीद चौधरी के मुख्य अतिथी एवं दिनेश कुमार जी सह समन्वयक की उपस्थिति में संपन्न हुयी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने स्वागत भाषण दिया। राष्ट्रीय समन्वयक खुर्शीद चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा की छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू जी की मंशा के अनुसार कार्य किया जायेगा। उन्होंने प्रदेश जिला, ब्लाक, कार्यकारिणी की भंग कर प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव को 2021 में नया संगठन बनाने का निर्देश दिया। बैठक को विधायक राजमन बेंजाम, प्रदेश प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र चंद्राकर जी ने भी संबोधित किया। बैठक के प्रारंभ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण करने किसान आंदोलन को समर्थन दिया गया एवं बैठक के अंत में स्व. अहमद पटेल, स्व. मोतीलाल वोरा, स्व. घनाराम साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button