राष्ट्रीय

बिग कोरोना ब्रेकिंग: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पार, देखें 37 राज्यों की स्थिति…

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में मंगलवार को कोरोनावायरस (Covid-19) संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर एक लाख के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस से अब तक 3,163 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 1,01,139 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4970 नए मरीज मिले हैं और 134 लोगों की जान गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 39,174 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। रिकवरी रेट सुधर कर 38.73 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की आंकड़ा 35 हजार से ऊपर
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमितों का आकंड़ा 35 हजार के पार पहुंच गया है। सोमवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 2033 नए मामले सामने आए और इस दौरान 51 लोगों की जान गई। महाराष्ट्र में संक्रमितों का कुल आंकड़ा अब 35058 हो गया है। वहीं, मुंबई में कोरोना के 1,185 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 21,335 तक पहुंच गई और 23 मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 757 तक जा पहुंचा। महाराष्ट्र में अब तक 1249 लोगों की कोरोनावायरस से मौत हो चुकी है।

दुनिया में केस

48,04,978 मामले

26,99,049 सक्रिय

17,87,395 ठीक हुए

3,18,534 मौत

कोरोनावायरस अब तक 188 देशों में फैल चुका है। आज 19 May 2020 समय 10:06 am बजे तक दुनियाभर में कुल 48,04,978 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 3,18,534 की मौत हो चुकी है. 26,99,049 मरीज़ों का उपचार जारी है और 17,87,395 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

भारत में केस

1,01,1394970 मामले

58,8022486 सक्रिय

39,1742350 ठीक हुए

3,163134 मौत

भारत में, 1,01,139 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 3,163 मौत शामिल हैं। आज 19 May, 2020 8:00 am बजे तक भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 58,802 है और 39,174 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

दिल्ली से सटे नोएडा में एक दिन में सबसे ज्यादा मामलेे

दिल्ली से सटे नोएडा में भी इसके मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोमवार को भी नोएडा में एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए। सोमवार को 31 कोरोना पॉजिटिव नोएडा में मिले जिसके बाद यहां  संक्रमितों का आंकड़ा 286 हो गया। रविवार को भी जनपद गौतम बुद्ध नगर में दो स्वास्थ्य कर्मियों सहित आठ लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 37 राज्यों के ताजा अपडेट

1 महाराष्ट्र 35058, सवस्थ 8437, मृत्यु 1249
2 तमिलनाडु 11760, स्वस्थ 4406, मृत्यु 81
3 गुजरात 11745, स्वस्थ 4804, मृत्यु 694
4 NCT दिल्ली 10054, स्वस्थ 4485, मृत्यु 168
5 राजस्थान 5507, स्वस्थ 3218, मृत्यु 138
6 मध्यप्रदेश 5236, स्वस्थ 2435, मृत्यु 252
7 उत्तरप्रदेश 4605, स्वस्थ 2783, मृत्यु 188
8 वेस्टबंगाल 2825, स्वस्थ 1006, मृत्यु 244
9 आंध्रप्रदेश 2474, स्वस्थ 1552, मृत्यु 50
10 पंजाब 1980, स्वस्थ 1547, मृत्यु 37
11 तेलंगाना 1597, स्वस्थ 1000, मृत्यु 35
12 बिहार 1391, स्वस्थ 494, मृत्यु 9
13 जम्मू कश्मीर 1289, स्वस्थ 609, मृत्यु 15

14 कर्नाटक 1245, स्वस्थ 530, मृत्यु 37

15 हरियाणा 928, स्वस्थ 598, मृत्यु 14
16 ओडिशा 876, स्वस्थ 220, मृत्यु 4
17 केरला 630, स्वस्थ 497, मृत्यु 4
18 झारखंड 223, स्वस्थ 133, मृत्यु 3
19 चंडीगढ़ 196, स्वस्थ 54, मृत्यु 3
20 त्रिपुरा 167, स्वस्थ 85, मृत्यु 0
21 असम 107, स्वस्थ 41, मृत्यु 2
22 उत्तराखंड 93, स्वस्थ 52, मृत्यु 1
23 हिमाचलप्रदेश 90, स्वस्थ 44, मृत्यु 3
24 छत्तीसगढ़ 93, स्वस्थ 59, मृत्यु 0
25 लद्दाख 43, स्वस्थ 41, मृत्यु 0
26 अण्डमान निकोबार 33, स्वस्थ 33, मृत्यु 0
27 गोवा 38, स्वस्थ 7, मृत्यु 0
28 पांडुचेरी 18, स्वस्थ 9, मृत्यु 1
29 मेघालय 13, स्वस्थ 11, मृत्यु 1
30 मणिपुर 7, स्वस्थ 2, मृत्यु 0
31 अरुणाचल प्रदेश 1, स्वस्थ 1, मृत्यु 0
32 मिजोरम 1, स्वस्थ 1, मृत्यु 0
33 दादर एंड नगर हवेली 1, स्वस्थ 0, मृत्यु 0
34 दमन एंड डियू 0, स्वस्थ 0, मृत्यु 0
35 सिक्किम 0, स्वस्थ 0, मृत्यु 0
36 नागालैंड 0, स्वस्थ 0, मृत्यु 0
37 लक्ष्यद्वीप 0, स्वस्थ 0, मृत्यु 0
के

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button