बिग ब्रेकिंग: APC ने अपने साथी जवानों पर की अंधाधुन फायरिंग.. 2 जवान की मौत.. एक घायल.. पहले कैंप में जवानों के बीच हुई थी झड़प

नारायणपुर। नारायणपुर से अम्बदई घाटी कैंप में जवानों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद एक APC घनश्याम कुमेटी 59 साल अम्बागढ चौकी राजनांदगाँव ने AK 47 से ने साथी जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस फायरिंग में जशपुर निवासी PC बिन्देश्वरी साहनी 54 साल व चारामा निवासी HC 689 रामेश्वर साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं PC बालोदाबाजार निवासी लक्ष्यराम प्रेमी घायल हो गया जिसे बेहतर उपचार के लिए रामकृष्ण अस्पताल रायपुर भेजा गया है। वारदात व शुक्रवार शनिवार की रात्रि 11:15 बजे की CAF 09 वाहिनी के B कंपनी के कैम्प में होना बताया गया है।
CAF- 9 वीं बटालियन B कंपनी के जवानों के बीच आपसी विवाद पर से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।
घटना की जानकारी लगते ही कांकेर के DIG डॉ संजीव शुक्ला व CAF 09 वाहिनी दन्तेवाड़ा के सेनानी शशि मोहन सिंह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गये है। वहीं घायल PC लक्ष्यराम प्रेमी बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। छोटेडोंगर थाने की पुलिस ने आरोपी APC घनश्याम कुमेटी को गिरफ्तार कर लिया है। काकेर DIG डॉ संजीव शुक्ला व CAF 09 वाहिनी के सेनानी शशि मोहन सिंह ने मामले की पुष्टि की है। (फाइल फोटो)