छत्तीसगढ

बिग ब्रेकिंग: CRPF जवान ने अपने ही साथियों को गोलियों से भूना, 4 की मौत, 3 घायल

सुकमा, 8 नवबंर। सुकमा से बहुत बड़ी खबर आई  है। CRPF कैम्प में जवानों के बीच खूनी संघर्ष
हुआ है। CRPF जवानों ने अपने ही साथियों को
गोलियों से भून दिया है। इस घटना में 4 जवान की
मौत हो गयी है, जबकि 3 जवान गंभीर रूप से जख्मी
हो गए है। घटना मारियागुडम लिंगमपल्ली बेस कैम्प
की बताई जा रही है। घटना की पुष्टि IG सुन्दरराज पी
ने की है।

जानकारी के मुताबिक CRPF जवान रितेश रंजन ने
आज सुबह करीब 3.15 बजे अपने 7 जवान साथियों
पर फायरिंग की। इस घटना में मौके पर ही 3 जवानों
की मौत हो गयी, जबकि 4 जवान घायल हो गए।

जवानों को तत्काल भद्राचलम अस्पताल लाया गया,
जहां 1 जवान को मृत घोषित कर दिया गया। मृत
जवानों में कॉन्स्टेबल धनजी, कांस्टेबल राजीब मंडल,
कांस्टेबल राजमणि कुमार यादव और धर्मेंद्र कुमार
कुमार की मौत हो गयी है।
IG सुंदरराज पी ने बताया कि, एक जवान ने अपने साथियों पर गोलियां चलाई है, इस घटना में 4 जवान की मौत हुई है, 3 जवान घायल है, गोली चलाने
वाले जवान को पकड़ लिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button