छत्तीसगढ

भारतीय तीरंदाजी महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा व उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका

रांची/नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएआई) के नए अध्यक्ष बन गए हैं। मुंडा ने विपक्षी बीवीपी राव को 34-18 वोटों के अंतर से हराया। अर्जुन मुंडा का कार्यकाल चार वर्षों का होगा। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन अभिमन्यु व छत्तीसगढ़ के कैलाश मुरारका ने उपाध्याक्ष का पद हासिल किया है जबकि उत्तराखंड के राजेंद्र सिंह तोमर कोषाध्यक्ष के पद पर चुने गए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर भारतीय तीरंदाजी महासंघ का चुनाव शनिवार को नई दिल्ली में हुआ। मुंडा ने पिछले साल भी इस पद के लिए दावेदारी की थी, लेकिन तकनीकी कारणाें से उनका नामांकन रद्द हाे गया था।

भारतीय तीरंदाजी को अगस्त 2019 में विश्व तीरंदाजी ने दो गुटों की गुटबाजी के कारण राष्ट्रीय महासंघ को निलंबित कर दिया था। इनमें से एक गुट ने दिल्ली और दूसरे ने चंडीगढ़ में चुनाव कराए थे जो कि अंतरराष्ट्रीय संस्था केदिशानिर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन था। दिल्ली उच्च न्यायालय ने चुनावों के लिये पी के त्रिपाठी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा अक्टूबर में पारित आदेश के अनुसार अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (आठपद), महासचिव, संयुक्त सचिव (सात पद) और कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव होंगे। कुल 31 राज्य संघ मतदाता सूची का हिस्सा हैं लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर और नगालैंड का प्रतिनिधित्व करने वालीइकाइयों का नाम सूची में नहीं है।

निर्वाचित सदस्य :

अध्यक्ष : अर्जुन मुंडा

महासचिव : प्रमोद चंदुरकर

वरिष्ठ उपाध्यक्ष : कैप्टन अभिमन्यु सिंह

उपाध्यक्ष : अमरिंदर सिंह , रूपक देबरॉय, केके जादम, रुपेश कर, चेतन कवेल्का, कैलाश मुरारका, पिया बनियाला नोंगब्री, डीके विद्यार्थी।

संयुक्त सचिव : दिनेश भील, के बी गुरंग, राम निवास हुड्डा, सुमंता मोहंती, कोमजुम रिब्बा, जोरिस पॉलोज उम्माचेरिल और शिहान हुसैनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button