छत्तीसगढ

महिला आरक्षक ने लगाई फ़ासी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। शहर के काशीराम नगर के मकान में एक महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इस घटना के बाद आस पास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। महिला आरक्षक का नाम दुर्गा साहू बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक महिला आरक्षक का पति दिनेश साहू भी पुलिस विभाग में है। वह राजधानी रायपुर के राजेन्द्र नगर थाने में पदस्थ है। रविवार को महिला नवापारा से अपने पति के घर काशीराम नगर आई थी। उसके बाद रविवार तकरीबन रात तीन बजे के आसपास अपने कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button