छत्तीसगढ

मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, ऑनलाइन सदस्यता अभियान पर जोर

रायपुर, 27 जनवरी। छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस अपने मिशन 2023 की तैयारियों में जुट गई है। यानी कांग्रेस दुबारा छत्तीसगढ़ की सत्ता में वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना भी शुरू कर दिया है।
छत्तीसगढ़ में वर्ष 2023 में विधानसभा और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने बीते 3 माह से सदस्यता अभियान चला रही है। सदस्यता अभियान शुरू होने के पहले प्रदेश में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या छह लाख थी। अभियान को 31 मार्च तक चलाने का निर्णय लिया गया है, और सदस्यों की संख्या 10 लाख पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
अभी भी कई जिलों में लक्ष्य की पूर्ति नहीं होने की बात सामने आ रही है। जिसके बाद प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने रायपुर में समीक्षा बैठक के दौरान सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को समय सीमा में अभियान को पूरा करने के लिए को अल्टीमेटम दिया था।
इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कांग्रेस ने अब डिजिटल सदस्यता अभियान का भी आगाज़ करने जा रही है। डिजिटल सदस्यता अभियान के लिये नियुक्त चीफ एनरोलर, जोन अध्यक्षों का संभागीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम संभागवार निर्धारित की गयी है।
जिसमें 30 जनवरी बस्तर संभाग राजीव भवन जगदलपुर में दोपहर 12 बजे, 31 जनवरी को दुर्ग संभाग राजीव भवन दुर्ग में दोपहर 12 बजे, 1 फरवरी को बिलासपुर संभाग कांग्रेस भवन बिलासपुर में दोपहर 12 बजे, 2 फरवरी को सरगुजा संभाग राजीव भवन अंबिकापुर में दोपहर 12 बजे, 3 फरवरी रायपुर संभाग राजीव भवन रायपुर में दोपहर 12 बजे होगी।
प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारीद्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, डिजिटल मेंबरशिप के ट्रेनर विशाल मीणा, डिजिटल सदस्यता अभियान के प्रदेश समन्वयक पीयुष कोसरे, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री डॉ. थानेश्वर पाटिला, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी, प्रदेश कांग्रेस आई.टी. सेल के अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा तथा एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button