छत्तीसगढ

मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार जनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।
श्रीमती सुषमा स्वराज के असामयिक देहावसान पर शोक प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसे भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति निरूपित किया है। उन्होंने कहा कि श्रीमती स्वराज ने अपने सुदीर्घ राजनीतिक जीवन में अनेक पदों पर सफलतापूर्वक कार्य करते हुए अपनी छाप छोड़ी तथा अपार यश अर्जित किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे तथा उनके परिवार को यह गहन दुख सहन की शक्ति प्रदान करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button