छत्तीसगढ

राज्यपाल ने पूर्व वित्त मंत्री श्री जेटली के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। श्री जेटली जब राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष थे और मैं राज्यसभा सांसद थी, उस समय जब भी मैं अपना उद्बोधन देती थी, तब वे मेरा सदैव प्रशंसा करते थे और उत्साहवर्धन भी किया करते थे। मुझे नये-नये महत्वपूर्ण विषयों पर विचार व्यक्त करने के अवसर पर उनका सदैव मार्गदर्शन भी मिला।
श्री जेटली वरिष्ठ राजनेता, कानून विद् और एक योग्य अर्थशास्त्री थे। उनके निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है। स्व. श्री जेटली के वित्त मंत्री के कार्यकाल में लिये गए आर्थिक सुधार के निर्णय और उनके राष्ट्र के प्रति किए गए योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। राज्यपाल ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button