छत्तीसगढ

रायपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर राकेश सहाय की पहल से 2 महीने के बाद एक माँ अपने बच्चों से मिली

रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के डायरेक्टर राकेश सहाय की विशेष पहल से आज एक महिला करीब 2 महीनों बाद अपने परिजनों से मिल सकेगी। दरअसल, लॉक डाउन के चलते यह महिला रायपुर में अटक गई थी। उनके पति और 2 बच्चे सात समुंदर पार जापान में थी। राकेश सहाय के निजी कोशिश से ये महिला 30 मई को जापान के लिए उड़ान भरी है।
ये बात राकेश सहाय ने मीडिया से शेयर करते हुए कहा कि, शुक्रवार 29 मई, देर रात लगभग 10 बजे उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन में एक महिला थी जो तत्काल मदद चाहती थी। उनके पति और 2 बच्चे जापान में है और वह पिछले 2 महीनों से लॉक डाउन के कारण छत्तीसगढ़ में फंसे हुई थीं।
श्री सहाय मामले को गम्भीरता से लिया एवं तत्काल उसकी स्थिति को देखते हुए, व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप किया। उन्होंने उनके साथ एयर इंडिया के स्थानीय अधिकारियों के संपर्क नंबर को भी साझा किया। अगले दिन शनिवार 30 जून को उन्हें सूचित किया कि एयर इंडिया ने उसी दिन की यात्रा के लिए दिल्ली के लिए उसके टिकट जारी किया। यानी महिला ने बीते कल यानी 30 मई, देर रात को टोक्यो के लिए अपनी उड़ान भरी। राकेश सहाय ने कहा महिला ने जाते-जाते उन्हें एक धन्यवाद नोट मैसेज किया।
राकेश सहाय ने कहा सेवा उद्योग में हमें प्रत्येक व्यक्ति की मदद करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। इसके बदले में कुछ भी उम्मीद हम लोग नहीं रखते हैं, लेकिन जब कोई इस तरह तारीफ करता है तो, निश्चित खुशी दोगुना हो जाता है। आगे उन्होंने कहा, मैं और मेरी टीम हमेशा हर किसी की मदद करने के लिए मौजूद हैं।

अलबत्ता राकेश सहाय के इस पहल से महिला (अब तक जापान पहुंच चुकी) के भाई प्रभाकर पटनायक ने राकेश सहाय को व्यक्तिगत रूप से इस मदद के लिए ट्विट कर धन्यवाद दिया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button