छत्तीसगढ

रायफल शूटिंग प्रतियोगिता समूह का चयन

अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता :  छत्तीसगढ़ वन विभाग

रायपुर। अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 3, 4 एवं 5 मार्च 2020 को भुनेश्वर ओडिसा में आयोजित किया जाना निश्चित किया गया है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ वन विभाग के द्वारा सारे खेलों की समूह का चयन किया गया। इसमें रायफल शूटिंग प्रतियोगिता समूह का चयन 27 से 30 जनवरी तक माना स्थित चतुर्थ शसस्त्र पुलिस बल बटालियन में किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
इसमें शैलेन्द्र कुमार सिंह अतिरिक्त प्रधान प्रमुख मुख्य वन संरक्षक, अनिल कुमार साहू अतिरिक्त प्रधान प्रमुख मुख्य वन संरक्षक, सुश्री विजया रात्रे उप निदेशक अचानक मार टाइगर रिजर्व, श्रीकृष्णा यादव वन मंण्डलाधिकारी जशपुर, संदीप सिंह वन परिक्षेत्र अधिकारी अचानक मार सहित अन्य बहुत सारे प्रतिभागियों ने चयन प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में  ” . 22 ” केटेगरी ओपन साइट रायफल का अभ्यास किया गया।  छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल संघ के देख रेख में सचिव के निर्देशन में सचिव एवं कोच के द्वारा कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button