छत्तीसगढ

शहर जिला कांग्रेस कमेटी का पेट्रोल डीजल के बढते दामों को लेकर 6वें दिन भी प्रदर्शन जारी: गिरीश दुबे

रायपुर, 7 जुलाई। प्रदेश एवं शहर कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस का केन्द्र सरकार के खिलाफ लगातार धरना प्रदर्शन जारी है। आज यह प्रदर्शन लगातार 6वें दिन सरदार वल्लभ भाई पटेल के गुरू घासीदास प्लाजा के सामने आयोजित किया गया था।

शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने बताया कि धरना स्थल पर विरोध स्वरूप मोदी बीजेपी नामक एक योजना लागु की गयी थी, जिसमें मोटर सायकल के बदले सायकल दिया गया। धरना स्थल में एक तरफ मोटर सायकल तो दुसरी तरफ सायकल को रख कर प्रदर्शन किया गया, साथ ही बैनर पोस्टर के माध्यम से कच्चे तेल एंव भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतों का अंतर आम जनता को बताया गया।

धरना को संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद छाया वर्मा, विधायक विकास उपाध्याय शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, ने केन्द्र सरकार के उपर निशाना साधा और कहां कि केन्द्र में बैठी मोदी सरकार पेट्रोल डीजल के बढे हुए दामों को आम जनता से वसूली कर विधायक खरीदने का काम कर रही है।
छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों को लेकर प्रदर्शन करते थे, लेकिन आज वो गायब है, दुबे ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहां कि भाजपा नेता मोदी से डरतें है, इस लिए बढ़ते हुए पेट्रोल डीजल के दामों के उपर चुप्पी साधे हुए है, और तो इस कोरोना काल में भी आम जनता के बीच नजर भी नही आ रहें है।

इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से ज्ञानेश शर्मा, प्रमोद चैंबे, धनंजय ठाकुर, सुरेश चन्नावर, सुन्दर जोगी, रितेश त्रिपाठी, मणीराम साहु, घनश्याम छत्री, प्रकाश जगत, अन्नु राम साहु, प्रदीप उपाध्याय, बबलु गुप्ता, दरबार सिंह ठाकुर, दीलिप अग्रवाल, हनुमंत साहु, सुनिता शर्मा, दाउलाल साहु, भागवत साहु, योगेश तिवारी, कामत साहु, रामु हरपाल, तरूण श्रीवास, विकास अग्रवाल, दया सागर सोना, नितिश शर्मा, संगीता दुबे, भीम यादव, यश साहु, शीत श्रीवास, शेखर साहु, मों जाफर, हितेश गायकवाड़, सरिता शर्मा, संदीप सिरमौर, रोहित साहु, हसन डहरिया, हेमलाल सेन, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button