स्काईवाक व अटल एक्सप्रेस वे पर डेढ़ साल में कोई निर्णय नहीं: बृजमोहन अग्रवाल
• राजीव अन्याय योजना के बाद अब गोधन अन्याय योजना लेकर आई है कांग्रेस
• कांग्रेस ने शहर का विकास अवरूद्ध कर दिया है, डेढ़ साल में 1 भी काम बताने लायक नही
• मैदान बनाने को छोड़कर मैदान खत्म कर रही है कांग्रेस
• प्रदेश आर्थिक संकट की दौर पर, सरकारी जमीनों को बेचकर पैसा बनाने में लगी है, सरकार
रायपुर, 26 जून। नरेन्द्र मोदी सरकार का यह प्रथम वर्ष का कार्यकाल अद्वितीय है। एक साल के अंदर ही केन्द्र सरकार ने अपने घोषना पत्र के सारे प्रमुख मुद्दो को अमली जामा पहनाया है। मोदी की सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन खाते, धारा 370, राम मंदिर, नागरिकता संसोधन कानून, आयुष्मान योजना से 5 लाख तक ईलाज की व्यवस्था, आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णो को 10 प्रतिशत आरक्षण, आतंकवाद के खिलाफ कठोर, कानून, प्रधानमंत्री सम्मान निधि 8.19 करोड़ किसानो को, 20 करोड़ महिलाओं के जनधन योजनान्तर्गत लाभ, खाद्य सुरक्षा के तहत् प्रतिमाह 5 किलो चावल व 1 किलो दाल निशुल्क, उज्जवला योजना के तहत् 6.8 करोड़ मुफ्त गैस सेलेण्डर सहित अनेक योजनाओं को एक साल व कोरोना काल में मूर्तरूप दिया है। उक्त विचार आज बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को जन संवाद रैली को सम्बोधित करते हुए कहा।
श्री अग्रवाल ने राज्य सरकार पर रायपुर के विकास को अवरूद्ध करने का आरोप लगाते हुए कहां कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र पिछले 15 वर्षो में जो काम हूए थे। वे आपके सामने है, काॅलेज, हाई सेकेण्डरी, हाई स्कूल, पू.मा. शालाएं, प्राथमिक शालाएं, आंगनबाड़ी केन्द्र व भवन, तालाबों का सोंद्रीयकरण, गार्डनों का निर्माण, सड़के सी.सी.रोड, सामुदायिक भवने, सब स्टेशन, वृह्द विद्युत स्टेशन, जिम एवं व्यायाम शालाएं, ओपन जीम, सियान सदन, शासकीय कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा खेल मैदान, मंदिरों का जिर्णोद्धार सहित अनेक कार्य करवाया गया था, चुनाव से पूर्व भी लगभग 100 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत या प्रारंभ हूए थे। किन्तु कांग्रेस ने सरकार में आते ही सबसे पहले विकास कार्यो का पैसा वापस लेकर सभी कार्यबंद करवा दिए। शहर के विकास कार्यो का पैसा वापस ले लिया।
श्री अग्रवाल नेे राज्य सरकार पर विकास के स्थान पर विनाश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार स्काईवाक का कार्य ढेड़ साल में भी पूरा नही करवा पायी और नही इस पर कोई निर्णय ले पायी। अटल एक्सप्रेस वे का भी वही हाल है, काम पूर्ण नही करवा पायी। शहर के बीच मैदान नही है, पर बूढ़ातालाब सौन्द्रीयकरण के नाम पर सप्रे स्कूल व दानी स्कूल के मैदान को छोटा किया जा रहा है। विरोध करने पर मोहल्ला वाले को बलपूर्वक दबाया जा रहा है, पुलिस का सहारा ले रही है, नोटिस भेजी जा रही है। ढेड़ साल में इस सरकार ने रायपुर शहर में कोई काम नही किया है जिसको गिनाया जा सके।
श्री अग्रवाल ने पूछा कि घोषणा पत्र के बेरोजगारी भत्ता का क्या हूआ? महिला स्व सहायता समूहो के ऋण मुक्ति का क्या हुआ। 2 साल के धान के बोनस का क्या हुआ? यह सरकार प्रदेश के जंगलो में विशाल काय हाथियों की रक्षा नही कर पा रही है। इस सरकार में जंगली जानवर तक सुरक्षित नही है। जंगल का सबसे बड़ा जानवर हाथी सुरक्षित नहीं है, तो छोटे जानवरों की क्या स्थिति होगी। जंगल व जंगली जानवर को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने 15 साल जीरो पावर कट राज देखा है 24ग्7 पर आज क्या है ? बिजली बिल हाफ करने के स्थान पर बिजली ही हाफ कर दी है ? प्रदेश अब हमेशा हमेशा के लिए पावर कट राज्य हो गया है। गांव-गांव में शहरो में भी बिजली कटौती हो रही है। हवा चला, बारिस हुई बिजली बंद।
श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश अभूतपूर्व आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है, सरकार दिवालिया हो रही है। इसलिए सरकारी जमीन को बेचने जा रही है। यह सरकार भूमि बेचने के नाम पर जमीन का खेल, खेल रही है। प्रदेश में जमीन का जो बंदरबांट किया जा रहा है। सरकारी जमीन बेचकर पैसा कमाने में लगी है, सरकार। उसके बाद आने वाले समय में सामुदायिक, सार्वजनिक व शासकीय उपयोग के लिए भूमि ही नही बचेगी। भाठागांव-मठपुरैना के लोग आए थे, जहाँ सार्वजनिक उपयोग की जमीन को लोग लेने के लिए आवेदन लगा चुके है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2500 रूपये क्विंटल में धान खरीदी का पूरा पैसा न देकर किसानो से छल किया है। किसानो को धान की पूरी राशि ब्याज सहित एक ही किस्त में दिया जावे। प्रदेश सरकार ने करोना काल में घोषणा की कि हम किसानो को 10 हजार रूपये प्रति एकड़ राशि देंगे? कहा है यह राशि ? कितने किसानो को दी गई यह राशि ? किसानो के हक के उनके फसल के बचत राशि को देकर राजीव गांधी न्याय योजना के नाम पर किसानो के साथ अन्याय कर रही है। इस योजना का नाम राजीव अन्याय योजना करनी चाहिए। डेढ़ साल में किसानों को क्या मिला 6 माह बाद भी किसानों को धान का मूल्य नहीं मिला है, किसानो ने नहीं मांगा था आपने वादा किया था और आज अपने ही वादा से ही भाग रहे हैं। अब गोधन अन्याय योजना ला रही है कांग्रेस।
भूपेश बघेल सरकार को किसान विरोधी व झूठ बोलने वाली सरकार बताते हुए तीखे हमले किए। नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना पूरी तरह फ्लाप रही है। गोठानों में गरवा नहीं है गाय के लिए चारा नहीं है, गोठानों की हालत बद से बदतर है। योजना पूरी तरह फेल हुई तो सरकार किसानों को भरमाने फिर ‘‘रोका-छेका’’ ले आई यह तो वर्षों पुरानी हमारे प्रदेश के गांव-गांव की परम्परा है। आप चारा की व्यवस्था ही नहीं करोगे तो कैसा ‘रोका-छेका’। और अब नई योजना गोबर खरीदने का ले आए यह गोधन अन्याय योजना भी पूरी तरह फेल होगी। क्योंकि सरकार की नीयत ठीक नही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना से ज्यादा क्वारटाईन सेंटर में लोग मर रहे है। आत्म हत्या का केन्द्र बन गए है। सर्प-बिच्छू काटने के केन्द्र बन गए है। पूरे प्रदेश में क्वारटाईन सेंटर अव्यवस्था के अड्डा बन गए है। सरकार के लिए भ्रष्टाचार केन्द्र बन गए है। सरकार क्वारटाईन सेंटर की व्यवस्था में पैसा ही नही खर्च कर अन्य कार्यो में खर्च कर रही है।
जन संवाद रैली को जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए केन्द्र सरकार के द्वारा 1 वर्ष में कराये गये कार्यो का उल्लेख करते हूए इसे जन-जन तक पहुचाने का कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मोदी जी का पत्र व संदेश भी घर-घर तक पहुचाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का अभार प्रदर्शन जनसंवाद प्रभारी छगन मूदड़ा व संचालक जिला महामंत्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख से जयंती पटेल, खेमराज वैद्य, योगी अग्रवाल, मुरली शर्मा, संजू नारायण सिंह ठाकुर, अनुराग अग्रवाल, अकबर अली, प्रवीण देवड़ा, मुकेश पंजवानी, शालिक ठाकुर व महेश शर्मा सहित प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।